कांकेर

सर्व ब्राह्मण समाज चारामा इकाई गठित, मरीजों को बांटे फल
07-Jun-2025 9:39 PM
सर्व ब्राह्मण समाज चारामा इकाई गठित, मरीजों को बांटे फल

चारामा, 7 जून। सर्व ब्राह्मण समाज तहसील इकाई चारामा द्वारा शुक्रवार को पदाधिकारी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से संरक्षक कृष्ण दत्त दुबे को बनाया गया, वहीं समाज का अध्यक्ष पं. दाऊ लाल तिवारी को बनाया गया।

 सचिव मिथलेश शर्मा, उपसचिव नंद किशोर उपाध्याय, कोषाध्यक्ष विनय पांडेय, उपकोषाध्यक्ष शेष नारायण अवस्थी, मीडिया प्रभारी देवप्रसाद तिवारी, संगठन मंत्री उत्तम दुबे, चारामा (शहरी)से उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मेहता, चारामा(ग्रामीण) से कमलेश पांडेय, लखनपुरी क्षेत्र से  फलेंद्रधर दीवान, गितपहर हल्बा क्षेत्र से घनश्याम शुक्ला, मुडख़ुसरा क्षेत्र से आशीष तिवारी चुने गए।

समाज के पदाधिकारियों के गठन उपरांत शासकीय अस्पताल में जाकर विप्र समाज ने मरीज़ों, परिवार जनों तथा स्टॉफ में फल एवं नास्ता आदि वितरण किया।

 इस कार्यक्रम में पदाधिकारी के साथ साथ विप्र समाज के गणमान्य नागरिक चन्द्रकांत जोशी, प्रभाशंकर जोशी, सुशील शर्मा, राधेश्याम दुबे, मुकेश शर्मा, सरजू दुबे, अम्बिका पाण्डेय, दिलीप तिवारी, अजीत चौबे, नीतेश जोशी, नोमेश्वर शुक्ला, पवन पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, विकास दुबे, सुधांशु पाण्डेय, जितेन्द्र शर्मा, गीतेश दुबे, माता- बहने, युवा वर्ग भी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट