कांकेर
जन समस्या निवारण शिविर में 74 आवेदन
08-Aug-2024 10:35 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
चारामा, 8 अगस्त। शासन के आदेश के अनुसार 27 जुलाई से 10 अगस्त के मध्य जन समस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन नगरीय निकाय क्षेत्र नगर पंचायत चारामा के विभिन्न वार्डों में सुबह 10 से 4 बजे तक आयोजन किया जा रहा है।
वार्ड क्रमांक 9 एवं 10 का जन समस्या निवारण शिविर कृषि उपज मंडी प्रांगण में किया गया। बताया गया कि कुल 74 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें प्रधानमंत्री आवास 40, पेंशन 02, नाली एवं सडक़ सीसी रोड10,राशन कार्ड 18, अन्य 04 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी बंसीलाल नुरूटी, प्यारेलाल देवांगन अध्यक्ष चारामा, उप अभियंता पूजा सर्वा, ओम प्रकाश साहू मंडल अध्यक्ष भाजपा नंदकिशोर गौतम पार्षद, उमा देवी शर्मा पार्षद, लोकेश बरसागड़े, पार्षद, गीता तिवारी, सरिता ठाकुर, पुष्पेंद्र साहू, संतोष सोनकर, हेमंत सोनकर, सहित वार्डवासी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे