कांकेर
कलेक्टर के निर्देश पर त्वरित अमल
12-Dec-2023 9:47 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नवागांव के खराब हैंडपंप को तत्काल सुधारा गया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 12 दिसंबर। कलेक्टर के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए नवागांव के खराब हैंडपंप को तत्काल सुधारा गया।
साप्ताहिक ई-जनदर्शन में विकासखंड अंतागढ़ के ग्राम नवागांव में हैंडपंप खराब होने एवं उसे ठीक करने के लिए आवेदन प्राप्त हुआ था। इस पर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने पीएचई के अधिकारियों को हैंडपंप सुधरवाने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड अंतागढ़ के सहायक अभियंता द्वारा हैंडपम्प मैकेनिक भेजकर नवागांव के वार्ड क्रमांक 4 में श्री जयंत पटेल के घर के पास खराब हैंडपंप को सुधार दिया गया है। अब नवागांव के लोगों को हैंडपंप से फिर से शुद्ध पेयजल प्राप्त हो रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे