कांकेर

2 हजार के नोट खपाते कांग्रेस नेता सहित 2 आरोपी महाराष्ट्र में गिरफ्तार
06-Jul-2023 9:30 PM
2 हजार के नोट खपाते कांग्रेस नेता सहित 2 आरोपी महाराष्ट्र में गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर,  6 जुलाई।
नक्सलियों के 2000 के नोट खपाते हुए उनके सहयोगी कांग्रेस नेता सहित 2 आरोपियों को महाराष्ट्र में गिरफ्तार किया गया है। 

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने चार-पांच लोगों को इस मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर बाकी को छोड़ दिया गया। गिरफ्तार लोगों में विप्लव सिकदार और रोहित मंगू कोरसा हैं, जो कि गढ़चिरौली पुलिस की हिरासत में हैं। गिरफ्तार दोनों युवकों से 27 लाख 62 हजार कीमत के 2000 के नोट बरामद किया गया है।

विप्लव सिकदार कांग्रेस के जिला कमेटी का कार्यकारिणी सदस्य पखांजूर क्षेत्र अंतर्गत पानावर का निवासी है, वहीं रोहित कोरसा महाराष्ट्र के धोद्दूर का रहने वाला बताया जा रहा है।

ज्ञातव्य हो कि इससे पहले बीजापुर में भी नोट खपाते की जुगत में लगे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। माओवादी संगठन गंगालूर एरिया कमेटी 2 हजार के नोट को खपाने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस ने नोट खपाने से पहले ही युवकों को दबोच लिया। 


अन्य पोस्ट