कांकेर
मुठभेड़, चार-पांच नक्सलियों के घायल होने की खबर
12-Feb-2023 9:17 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 12 फरवरी। रविवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 4 से 5 नक्सलियों के घायल होने की खबर है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छोटे बेठिया क्षेत्र के ऑलदंड के जंगल में यह मुठभेड़ हुई। जिला पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी शनिवार को गश्त पर निकली थी। नक्सलियों ने इस दौरान जवानों की ओर एकाएक फायरिंग शुरू कर दिए। उसके बाद दोनो ओर से फायरिंग होने लगी। इस मुठभेड़ में चार से पांच नक्सलियों के घायल होने की पुलिस ने पुष्टि की है।
रविवार तडक़े 7.30 बजे, उसके बाद 10 बजे जवानों की नक्सलियों के साथ फायरिंग होती रही। इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और मौके पर अतिरिक्त बल भी भेजा गया है। सर्चिंग पार्टी इस समय तक वापस नहीं लौटी है। जिसके चलते आगे की हालत की जानकारी नहीं मिल पाई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे