कांकेर

भाजपा सांसद -पूर्व विधायक को ग्रामीणों ने रोका, सुनाई खरी-खोटी
01-Dec-2022 9:25 PM
भाजपा सांसद -पूर्व विधायक को ग्रामीणों ने रोका, सुनाई खरी-खोटी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
कांकेर, 1 दिसंबर।
भानुप्रतापपुर उपचुनाव  भाजपा के लिए काफी मुश्किल होते दिखाई दे रहा है। ब्रम्हानंद नेताम पर लगे रेप के आरोप के चलते प्रचार में पहुंचे भाजपा नेताओं को भारी जन विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

अब तक रेप के आरोपी भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के लिए झारखंड पुलिस गले की फांस बनी हुई थी। जैसे तैसे कुछ दिनों के लिए झारखंड पुलिस से मिली मोहलत से प्रत्याशी और प्रचारकों को राहत मिली थी कि अब भाजपा के प्रचारकों को जनआक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। 

भानुप्रतापपुर क्षेत्र के कोदापाखा गांव में ं भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे सांसद मोहन मंडावी और पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा के वाहन को ग्रामीणों ने रोका और दोनों नेताओं से स्थानीय मुद्दों को लेकर सवाल पूछे। 

ग्रामीणों ने दोनों भाजपा नेताओं से सवाल किया कि आज तक वे क्या किए। वे उनका कोई काम नहीं किए न ही उनके समाज के लिए कोई कार्य किया। भाजपा के लोग  केवल ठेकेदारी ही तो किए। बड़ी संख्या में उपस्थित आदिवासी समाज के लोगों ने पार्टी नेताओं के खिलाफ नारे लगाते रहे। उन्होंने पार्टी नेताओं को धमकाया कि जगह- जगह उनका वे विरोध करेंगे।


अन्य पोस्ट