कांकेर

वरिष्ठ पत्रकार सुशील शर्मा नहीं रहे
06-Aug-2022 8:02 PM
वरिष्ठ पत्रकार सुशील शर्मा नहीं रहे

कांकेर,  6 अगस्त।  नगर के वरिष्ठ पत्रकार सुशील शर्मा का आज सुबह निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। इलाज के लिए उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उसके बाद उन्हें कांकेर लाया गया था। आज सुबह कांकेर में उनकी सांसे थम गई। दोपहर में उनका अंतिम संस्कार मुक्तिधाम में किया गया।

सुशील शर्मा कांकेर जिला मुख्यालय से प्रकाशित साप्ताहिक समाचार पत्र बस्तर बंधु के संपादक थे। रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। 17 दिन तक निरंतर इलाज जारी था। स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं होते देख डॉक्टरों द्वारा उन्हें घर ले जाने की सलाह दी। उसके  पश्चात उन्हें 4 अगस्त को कांकेर के जिला कोमल देव जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।

आज प्रात: 7 बजे निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा उनके बरदेभाटा निवास स्थान से आज दोपहर 2 बजे मुक्तिधाम के लिए निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में नगर व प्रदेश के अन्य स्थानों से पहुंचे नागरिक शामिल हुए।


अन्य पोस्ट