कांकेर

जनसहयोगी संस्था ने गरीबों को बांटे मास्क
07-Jan-2022 9:12 PM
जनसहयोगी संस्था ने गरीबों को बांटे मास्क

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 7 जनवरी।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण और लोगों के मास्क पहनने की प्रशासन द्वारा की गई अनिवार्यता को देखते हुए शहर की जनसहयोगी संस्था ने गरीबों को मुफ्त मास्क वितरण कर एक अनुकरणीय मिसाल पेश की है। जन सहयोगी संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के नेतृत्व में कल गऱीबों को निशुल्क मास्क वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष और सदस्यों ने अटल आवास में रहने वाले गऱीबों को मुफ्त मास्क प्रदान किया गया।

जन सहयोगी संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने जानकारी दी कि जि़ला प्रशासन द्वारा मास्क लगाने आदेश जारी करने के बाद लोगों में हडक़ंप मच गई थी। अचानक शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में  मास्क लेने गए दुकानों में भीड़ बढऩे लगी, लेकिन बढ़ी हुई क़ीमत के कारण गरीब लोग मास्क नहीं खऱीद पा रहे थे । इसकी सूचना उन्हें मिली तो वे जन सहयोग संस्था के सदस्यों के साथ गऱीबों को संस्था की ओर से फ्री मास्क देने का निर्णय लिया। इसी इरादे के साथ अटल आवास जाकर वहां रहने वाले गऱीब तबके के लोगों को घरों में जाकर मास्क प्रदान किया गया। मास्क पाकर वे बहुत खुश हुए और संस्था के सदस्यों को धन्यवाद व दुआएं दिए।

मास्क वितरण करने वालों में मुख्य रूप से संस्था के सामाजिक कार्यकर्ताओं में संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा संजय मंशानी, चरण यादव, घनश्याम मोटवानी, प्रमोद सिंह ठाकुर, सदा साहू, सागर देव, चंद्रशेखर देव, धर्मेंद्र प्रताप देव, दिनेश मोटवानी तथा मोहल्ले के अन्य अनेक उत्साही युवक शामिल हुए। मोहल्ले में संस्था की ओर से कोविड-19 के गाइडलाइन युक्त लिखा हुआ दो गज़ की दूरी,मास्क है ज़रूरी नारा युक्त  फ्लेक्स बैनर लगाया गया। इस नारे के बैनर के साथ कॉलोनी में भ्रमण करते हुए जन सहयोग संस्था के सदस्यों ने निवासियों से अपील की, कि कोरोना की तीसरी लहर तेजी से फैल रही है। पहली और दूसरी बार में लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया था। अब तीसरी बार में तो जागरूकता अति आवश्यक है। कोई भी व्यक्ति बिना काम घर से बाहर ना निकले और किसी को भी कोरोना का लक्षण दिखाई दे, तो स्वास्थ्य विभाग से निशुल्क सहायता प्राप्त करें। साथ ही वैक्सीन लगावें व  चिकित्सा सहायता  लें।

अजय पप्पू मोटवानी एवं साथियों ने कोरोना के गत वर्ष दिवंगत हुए परिवार के सदस्यों को धैर्य दिलाते हुए पड़ोसियों तथा मोहल्लेवासियों का भी ध्यान रखने का सुझाव दिया। ताकि उनके साथ ऐसी घटना न हो सके। जन सहयोग संस्था के प्रमुख अजय पप्पू मोटवानी ने मास्क पाने से वंचितों को  उनकी दुकान में आकर मास्क लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इसके पश्चात उनकी संस्था की अन्य झुग्गी झोपड़ी बस्तियों में भी मास्क वितरण की योजना है।


अन्य पोस्ट