कांकेर
एड्स पर निबंध प्रतियोगिता, अंबिका अव्वल
02-Dec-2021 9:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कांकेर, 2 दिसंबर। शासकीय इंदरू केंवट कन्या महाविद्यालय, कांकेर की यूथ रेडक्रास इकाई के द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 1 दिसम्बर को विश्व एडस दिवस के अवसर पर किया गया। जिसका विषय था- एड्स के संदर्भ में युवाओं की भूमिका। इस प्रतियोगिता का संयोजन यूथ रेडक्रास के प्रभारी प्राध्यापक सुनील कुमार साहू ने प्राचार्य डॉ सी आर पटेल के निर्देशन में किया।
बीएससी भाग तीन की छात्रा अंबिका कांगे ने इसमें पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि बी एस सी भाग तीन की छात्रा ममता धनेलिया ने इसमें दूसरा स्थान प्राप्त किया। इन प्रतिभागियों को महाविद्यालय के वार्षिक समारोह के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे