कांकेर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 1 दिसंबर। नगर पंचायत नरहरपुर चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों सूची जारी कर दी। एक दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी अपने अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। दोनों प्रमुख सियासी दलों के प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही नरहरपुर में चुनावी माहौल अब बनने लगा है।
स्थानीय कांग्रेसजनों को पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा करने के लिए बेसब्री से इंतजार था। आज इंतजार की घड़ी समाप्त हो गई। प्रदेश कांग्रेस ने सभी वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस के प्रदेश निर्वाचन समिति की नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को रायपुर में हुई बैठक में प्रदेश के आसन्न नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के चुनाव के लिए वार्ड प्रत्याशियों सूची जारी कर दी गई है।
कल जारी की गई सूची के अनुसार कांकेर जिले के नरहरपुर नगरपंचायत के 15 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार हैं- भजनाहालारी वार्ड अजजा महिला- नरसो बाई कल्लो, पं. दीनदयाल वार्ड अजजा- जगदीश ध्रुव, शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड अजजा- शिवचरण मंडावी, इमलीपारा वार्ड अजजा महिलात- तुलेश्वरी कोड़ोपी, भगत सिंह वार्ड अजा -गीता बेसरा, सुभाषचंद्र बोस वार्ड सामान्य महिला - बिंदेश्वरी स्वर्ण, लोकमान्य तिलक वार्ड सामान्य महिला - अनिता यादव,श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड सामान्य - विरेंद्र जैन, लालबहादुर शास्त्री वार्ड सामान्य - दिनेश पटेल, जवाहर लाल नेहरु वार्ड सामान्य -बाबूलाल साहू, अंबेडकर वार्ड सामान्य महिला-गोदावरी विश्वकर्मा, मंडीपारा वार्ड अजजा-डिकेश कुमार मरकाम, शहीद गेंदसिंह वार्ड अजजा-सुशीला ध्रुव, अटल बिहारी बाजपेयी वार्ड सामान्य -ज्ञानचंद संचेती, इंदरु केंवट वार्ड अजजा महिला - प्यारी सलाम।
कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही अब चुनावी हलचल तेज हो गई है। दोनों ही सियासी दलों के टिकिट से वंचित हुए दावेदारों में असंतोष भी देखा जा सकता है। इन्हें किसी तरह बगावत से रोकने पार्टी की पैनी निगाह है।