कांकेर

साय पर टिप्पणी की सांसद मंडावी ने की कड़ी निंदा
28-Nov-2021 9:49 PM
साय पर टिप्पणी की सांसद मंडावी ने की कड़ी निंदा

कांकेर, 28 नवंबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के खिलाफ  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा टिप्पणी करने पर कांकेर सांसद मोहन मण्डावी ने कड़ी निंदा की है ।

उन्होंने जारी बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय सत्ता एवं संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों एवं दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। विष्णुदेव साय एक लोकप्रिय आदिवासी जननेता हैं और कंवर जनजाति समाज से आते हैं, जिसकी जानकारी सभी राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को है।

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यह जानते हुए कि श्री साय जनजाति समाज के हैं, हमारे आदिवासी समाज के प्रमुख नेता को अपमानित करने के उद्देश्य से सार्वजनिक रूप से अभद्र एवं ओछी टिप्पणी की है ।  मोहन मण्डावी ने संविधान द्वारा प्रदत्त जनजाति समाज के अधिकारों को सुदृढ़ता प्रदान करने की माँग करते हुए मुख्यमंत्री की उक्त टिप्पणी की कड़ी निंदा की है।


अन्य पोस्ट