कांकेर

गोवर्धन पूजा को मनाया जाएगा गौठान दिवस के रूप में
02-Nov-2021 5:36 PM
गोवर्धन पूजा को मनाया जाएगा गौठान दिवस के रूप में

कांकेर, 2 नवंबर। गोवर्धन पूजा के दिन को गौठान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन श्रमदान से गौठानों की साफ-सफाई की जाएगी तथा गौठान में परंपरागत रूप से पूजा-अर्चना कर गोवर्धन पूजा की जाएगी एवं नवीन स्वीकृत गौठान तथा गौठान में विभिन्न योजनांतर्गत निर्मित संरचनाओं का भूमिपूजन किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश का वाचन भी किया जाएगा।
 


अन्य पोस्ट