कांकेर

मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना
30-Aug-2021 8:43 PM
मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना

कांकेर, 30 अगस्त। कोविड-19 के गाईडलाईन का पालन नहीं करने एवं मास्क नहीं लगाने वाले 69 व्यक्तियों से चालानी कार्यवाही करते हुए 6 हजार 900 रूपये का अर्थदण्ड लिया गया।

कलेक्टर चन्दन कुमार के निर्देशानुसार चलाए गए अभियान के तहत नगर पंचायत चारामा के 10 व्यक्तियों से 1 हजार रूपये, नगर पंचायत पखांजूर के 15 व्यक्तियों से 1 हजार 500  रूपये, नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के 12 व्यक्तियों से 1 हजार 200 रूपये और  अंतागढ़ के 32 व्यक्तियों से 3 हजार 200 रूपये का अर्थदण्ड लेकर मास्क का उपयोग करने की भी सलाह दी गई।


अन्य पोस्ट