अंतरराष्ट्रीय

अमेरिकी टेक कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट, कोरोना महामारी के बाद सबसे ख़राब प्रदर्शन
21-Nov-2026 12:19 PM
अमेरिकी टेक कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट, कोरोना महामारी के बाद सबसे ख़राब प्रदर्शन

अमेरिकी टेक कंपनियों के शेयरों में 20 नवंबर को भारी गिरावट दर्ज की गई. बड़ी टेक कंपनियों की हिस्सेदारी वाले नैस्डैक इंडेक्स में पांच फ़ीसदी से ज़्यादा की गिरावट आई.

पूरे हफ़्ते में नैस्डैक 10 फ़ीसदी से ज़्यादा गिर गया. यह 2020 में कोरोना महामारी के बाद उसका सबसे ख़राब साप्ताहिक प्रदर्शन है.

शेयरों में इस गिरावट की वजह आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (एआई) के भविष्य और इस क्षेत्र में किए जा रहे बड़े निवेश से मुनाफ़ा होने को लेकर निवेशकों की बढ़ती चिंता है.

एआई मॉडल क्लॉड बनाने वाली कंपनी एंथ्रोपिक के शेयरों में भी शुक्रवार को क़रीब नौ फ़ीसदी की गिरावट आई.

कंपनी के शेयर गुरुवार को पहली बार शेयर बाज़ार में सूचीबद्ध हुए थे. इस गिरावट से पहले दिन की बढ़त का बड़ा हिस्सा ख़त्म हो गया.

एआई में इस्तेमाल होने वाले चिप बनाने वाली प्रमुख कंपनी एनवीडिया के शेयर भी 14 फ़ीसदी गिर गए.

हाल के दिनों में अमेरिकी नियामक अधिकारियों की ओर से कंपनी के ऑडिट के तरीक़ों की जांच और चीन से जासूसी से जुड़े विवाद की ख़बरों का असर उसके शेयरों पर पड़ा है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट