अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक के लिए भारत के दौरे पर हैं.
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि "पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादियों के ख़िलाफ़" कार्रवाई क्यों नहीं की जाती?
इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वह एक बहुपक्षीय मंच पर आए हैं और चाहते हैं कि इस मंच पर होने वाली बातचीत अच्छे और व्यवस्थित तरीक़े से आगे बढ़े.
समाचार एजेंसियों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "जब भी आतंकवाद पर बात होगी, तो उसमें पारदर्शिता लानी होगी. दोनों तरफ़ से सबूत सामने रखने होंगे."
उन्होंने कहा कि एक पारदर्शी व्यवस्था बनने से विश्वास बहाल होगा और कुछ समाधान भी निकलेंगे.
मुसादिक ने कहा कि "आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को भी बहुत दुख और तकलीफ़ें" झेलनी पड़ी हैं.
उन्होंने कहा, "आपके यहां भी बहुत सी घटनाएं हुई हैं. मगर अगर आप देखें तो हमारे यहां भी हज़ारों लोग पिछले एक-डेढ़-दो साल में मारे गए हैं."
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भी चाहता है कि इन सभी मुद्दों का स्थायी समाधान निकले. (bbc.com/hindi)