अंतरराष्ट्रीय

पोलैंड में गिरी रूस की मिसाइल, यूक्रेन के सहयोगी देशों का चल रहा था सैन्य अभ्यास- टस्क
21-Nov-2026 8:48 AM
पोलैंड में गिरी रूस की मिसाइल, यूक्रेन के सहयोगी देशों का चल रहा था सैन्य अभ्यास- टस्क

-फ़ीबी हॉप्सन और पॉल किर्बी

पोलैंड ने कहा है कि शुक्रवार तड़के उसके हवाई क्षेत्र में घुसी तीन वस्तुओं में एक रूसी क्रूज़ मिसाइल भी थी.

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा कि यह घटना ऐसे समय हुई, जब पश्चिमी देशों की सेनाएं इस इलाक़े में सैन्य अभ्यास कर रही थीं. उन्होंने कहा कि यह कोई दुर्घटना नहीं लगती.

इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और न ही किसी तरह के नुक़सान की ख़बर है. हालांकि, पोलैंड ने इसे रूस की ओर से की गई 'उकसावे की कार्रवाई' बताया है.

रूस ने इस घटना पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है. यह घटना यूक्रेन पर रूस के बड़े हवाई हमलों में से एक के दौरान हुई.

स्थानीय निवासी नताली श्पोनार ने बताया कि वह अपने बच्चों को स्कूल के लिए तैयार कर रही थीं, तभी उन्हें सीटी जैसी आवाज़ सुनाई दी और फिर किसी चीज़ के टकराने की धीमी आवाज़ आई.

एक खेत में लगे कैमरे में मिसाइल गिरने का वीडियो रिकॉर्ड हुआ. अधिकारियों ने बाद में कहा कि स्थानीय लोगों को कोई ख़तरा नहीं है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट