अंतरराष्ट्रीय
-एडम गोल्डस्मिथ
माइक्रोसॉफ्ट की कई सेवाओं में गुरुवार को कनेक्टिविटी की समस्या आई. दुनियाभर के यूजर्स ने टीम्स, आउटलुक और कंपनी के एआई सॉफ्टवेयर कोपायलट के काम नहीं करने की शिकायत की.
इसके बाद कंपनी ने कहा कि वह इस समस्या को ठीक करने में जुटी है.
माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि उसके इंफ्रास्ट्रक्चर के एक हिस्से पर जरूरत से ज्यादा लोड पड़ रहा था, जिससे कनेक्टिविटी में दिक्कत आ रही थी.
कंपनी के मुताबिक, यह समस्या सबसे पहले अमेरिका में सामने आई थी, लेकिन इससे किसी भी क्षेत्र के यूजर्स प्रभावित हो सकते हैं.
आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, भारतीय समय के मुताबिक़ गुरुवार रात करीब 12 बजे ब्रिटेन में माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं को लेकर शिकायतों में अचानक बढ़ोतरी हुई.
अमेरिका में भी भारतीय समय के मुताबिक़ गुरुवार रात करीब 11:45 बजे तक माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक में दिक्कत को लेकर 1.31 लाख से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई थीं. (bbc.com/hindi)