अंतरराष्ट्रीय

पनामा नहर में कम हुआ पानी, गुजरने वाले जहाजों की संख्या घटेगी
22-Aug-2026 11:11 AM
पनामा नहर में कम हुआ पानी, गुजरने वाले जहाजों की संख्या घटेगी

कम बारिश और सूखे के कारण पनामा नहर से जहाजों की आवाजाही पर असर पड़ने वाला है. नहर का संचालन करने वाली पनामा कैनाल अथॉरिटी ने गुरुवार को बताया कि अगले महीने से नहर से गुजरने वाले जहाजों की संख्या कम कर दी जाएगी. दुनिया के दो महासागरों को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण नहर वैश्विक समुद्री व्यापार के करीब पांच फीसदी हिस्से के लिए अहम है. जहाजों को

नहर से गुजारने के लिए पर्याप्त पानी की जरूरत होती है और यह पानी मुख्य रूप से बारिश से मिलता है.

पनामा कैनाल अथॉरिटी के अनुसार, 3 सितंबर से प्रतिदिन 36 की बजाय 34 जहाजों को नहर से गुजरने की अनुमति होगी. इसके बाद 15 सितंबर से यह संख्या घटाकर 32 जहाज प्रतिदिन कर दी जाएगी.

पनामा दुनिया के सबसे अधिक बारिश वाले देशों में शामिल है, लेकिन इसके बावजूद वहां गंभीर सूखे की स्थिति बनी हुई है. यह स्थिति प्रशांत महासागर के बढ़ते तापमान और अल नीनो के सक्रिय होने का स्पष्ट संकेत मानी जा रही है. नहर प्राधिकरण के मुताबिक, मई से अगस्त के बीच बारिश ऐतिहासिक औसत से करीब 34 फीसदी कम रही. बारिश में इस कमी के कारण नहर में जहाजों के संचालन के लिए जरूरी जलस्तर बनाए रखना मुश्किल हो रहा है.  (dw.com/hi)


अन्य पोस्ट