अंतरराष्ट्रीय

चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए चुने गए दो पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री
23-Apr-2026 11:11 AM
चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए चुने गए दो पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री

चीन ने अपने मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए दो पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्रियों को उम्मीदवार के रूप में चुना है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने चीन के सरकारी प्रसारक सीसीटीवी के हवाले से यह जानकारी दी है. यह पहला मौका है, जब चीन ने अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए किसी विदेशी अंतरिक्ष यात्री को चुना है. 

सीसीटीवी के मुताबिक, ये दोनों अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण के लिए चीन जाएंगे. सभी प्रशिक्षण और मूल्यांकन पूरा होने के बाद, इनमें से एक अंतरिक्ष यात्री पेलोड स्पेशलिस्ट के तौर पर एक फ्लाइट मिशन में हिस्सा लेंगे और चीन के स्पेस स्टेशन तक जाएंगे. चीनी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, चुने गए अंतरिक्ष यात्रियों के नाम जीशान अली और खुर्रम दाउद हैं.  (dw.com/hi)


अन्य पोस्ट