अंतरराष्ट्रीय

ज़ोहरान ममदानी ने आईसीई एजेंटों के लिए न्यायिक वॉरंट अनिवार्य किया
07-Feb-2026 12:11 PM
ज़ोहरान ममदानी ने आईसीई एजेंटों के लिए न्यायिक वॉरंट अनिवार्य किया

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ज़ोहरान ममदानी ने एक एग्ज़ेक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किया है. उन्होंने बताया इसका मक़सद शहर में रहने वालों को ग़लत इमिग्रेशन कार्रवाई से बचाने के लिए उन्हें मज़बूत सुरक्षा देना है.

ममदानी ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में इस ऑर्डर की घोषणा की.

ममदानी ने कहा, "यह ऑर्डर प्रवासियों और सार्वजनिक सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की एक बड़ी पुष्टि है."

इसमें कहा गया है कि न्यूयॉर्क के पार्किंग गैरेज, पार्किंग लॉट, स्कूल, शेल्टर, अस्पताल और दूसरे सार्वजनिक स्थान पर फ़ेडरल अधिकारी बिना न्यायिक वारंट के प्रवेश नहीं कर सकते.

आईसीई (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफ़ोर्समेंट) एजेंटों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "इस पूरे देश में हम ऐसी क्रूरता देख रहे हैं जो हमारी अंतरात्मा को झकझोर देती है. नकाबपोश एजेंट, जिन्हें हमारे ही टैक्स के पैसों से सैलरी मिलती है, संविधान का उल्लंघन करते हैं और हमारे लोगों पर हिंसक कार्रवाई करते हैं." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट