गरियाबंद

तीन माह की कार्ययोजना सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
19-Jul-2021 5:32 PM
तीन माह की कार्ययोजना सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

भाजपा अजा मोर्चा की मासिक बैठक 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 19 जुलाई।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रायपुर जिला ग्रामीण की मासिक बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर रायपुर में रविवार को सम्पन्न हुआ। जिसमें आगामी तीन माह की कार्ययोजना सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। 

बैठक में भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण के प्रभारी एवं मस्तुरी विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, प्रहलाद रजक सहप्रभारी भाजपा रायपुर ग्रामीण, जिला अध्यक्ष अभिनेश कश्यप, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री व रायपुर ग्रामीण प्रभारी बलीराम साण्डे, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रायपुर ग्रामीण सह प्रभारी  अरविंद प्रहरे, दुलारी चतुर्वेदानी पूर्व जिला पंचायत सदस्य,  दयालु गांडा पूर्व नपा उपाध्यक्ष नवापारा, जिलाध्यक्ष अजा मोर्चा  चंद्रकुमार पाटिल, जिला महामंत्री लौटन गिलहरे, बरातू कुर्रे जिला मंत्री, डॉ. बीआर गौतम जिला उपाध्यक्ष, पुष्पा बंजारे जिला उपाध्यक्ष, भुवन भारती जिला मंत्री, अंकुश भारद्वाज मंडल अध्यक्ष आरंग, चेतनदास बारले जिला कोषाध्यक्ष, वेदराम खूंटे जिला कार्यकारिणी सदस्य, सूरज खूंटे अध्यक्ष खरोरा मंडल, डॉ एके बघेल खरोरा, नंदलाल ओगरे मंडल अध्यक्ष समोदा, रुवेल सोनवानी मंडल अध्यक्ष तिल्दा ग्रामीण, नरसिंह खूंटे, विशाली राम, रवि कुर्रे मंडल अध्यक्ष विधानसभा, डेविड बंजारे मंडल अध्यक्ष ,लुकराम बघेल मंडल अध्यक्ष तिल्दा शहर ,दिनेश गायकवाड राकेश जांगड़े जिला कार्यकारिणी सदस्य, महेश ,कन्हैया जांगड़े मंडल अध्यक्ष चंपारण,  शैलेंद्र भारती सोशल मीडिया प्रभारी, दीपक ब्रम्हे  कोषाध्यक्ष आरंग, व  जिला व मंडल पदाधिकारीगण की गरिमामय उपस्थिति रही। 
 


अन्य पोस्ट