गरियाबंद

पूर्व मंत्री के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान
03-Jul-2021 6:13 PM
पूर्व मंत्री के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

पूजा-अर्चना कर दीर्घायु की कामना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 3 जुलाई।
पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू के जन्मदिन 2 जुलाई को उनके गृह ग्राम मानिकचौरी में माँ शीतला, ब्रम्हबाबा में पूजा-अर्चना कर उनके अच्छे स्वास्थ्य, व दीर्घायु की कामना की गयी। साथ ही मास्क वितरण, नेहरू तालाब के पास पौधारोपण किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नागरिकों का शाल, गमछे से सम्मान किया गया। 
व्यस्तम कार्यक्रम के कारण श्री साहू नहीं आ पाए, किन्तु उपस्थित ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन मोबाइल से संबोधित कर ग्रामवासियों के स्नेह व शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने ग्रामीणों को टीकाकरण करवाने निवेदन भी किया। 

सरपंच बुद्धेश्वर साहू ने भी शत प्रतिशत टीकाकरण करवाने अपील कर, गांव के विकास के लिए सबसे सहयोग करने की आग्रह किया। भाजपा मंडल अभनपुर की उपाध्यक्ष हेमलता साहू, अजा मोर्चा के मंडल महामंत्री तुलसी दास ढीढ़ी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। 

इस दौरान प्रमुख रूप से छबीराम साहू, रमेश साहू, कमल दास ढीढ़ी, मुकुंद बघेल, रामगुलाल तारक, झरोखा राम साहू, देवाराम साहू, जितून साहू, पुनाराद साहू, अशोक कुमार, मंगतूराम साहू, शेखन राम निर्मलकर, गणेश रात्रे, छबि साहू, चिन्ता बैगा, रामखिलावन साहू, घनश्याम साहू, रमेश चंदेल, पुष्कर चंद्राकर, गजेंद्र साहू, मन्नू मांडे, छोटकू राम, गोवर्धन साहू, रूपराम साहू, राजकुमार नरसिंह साहू, श्रीमती कुमारी कर्ष, रामेश्वरी कामड़े आदि उपस्थित थे। 
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यकर्ता चुम्मन लाल साहू ने किया।
 


अन्य पोस्ट