गरियाबंद

भाजयुमो वैक्सीनेशन के लिए लोगों को कर रही प्रेरित
29-Jun-2021 6:10 PM
भाजयुमो वैक्सीनेशन के लिए लोगों को कर रही प्रेरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबन्द, 29 जून।
प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर तथा जिला संगठन के निर्देश पर युवा मोर्चा द्वारा जिला चिकित्सालय गरियाबंद में लोगों को ले जाकर वैक्सीनेशन करवाया गया , वहीं वैक्सीनेशन  के लिए आम नागरिको प्रेरित किया गया । 

इस अवसर पर भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष परस देवांगन, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं गरियाबंद जिला प्रभारी तोरण सागर, जिला कोषाध्यक्ष एव गरियाबंद प्रभारी वंश गोपाल सिन्हा, जिला मंत्री प्रतीक तिवारी, भाजयुमो गरियाबंद मंडल अध्यक्ष एवं गरियाबंद सह प्रभारी आनंद ठाकुर, भाजयुमो मंडल महामंत्री राज डे, भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी दीपक तिवारी, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी मोहन कुलदीप, भाजयुमो मंडल मंत्री डगेश्वर कश्यप, शाशकीय स्वाध्याय मंडल प्रभारी अविनाश दीवान, शाशकीय स्वाध्याय मंडल सह प्रभारी अजय डोंगरे, मंडल कार्यालय प्रभारी नागेंद्र देवांगन, तरुण कंसारी  सहित अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट