गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 13 जून। नवापारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नई कार्यकारिणी टीम का गठन किया गया। मौके पर नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों, एल्डरमेन और विधायक प्रतिनिधि को विधायक धनेन्द्र साहू ने नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम पं. विद्याचरण शुक्ल के छाया चित्र पुष्प अर्पित पर माल्यार्पण कर किया गया। साथ ही कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
नई टीम में ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ शर्मा, महामंत्री राजा चावला, रामरतन निषाद, उपाध्यक्ष सुशील बोथरा, रामकुमार शर्मा, वीरू नागवानी, राकेश सोनकर, निर्माण सिंह यादव, को बनाया है। सचिव वीरेंद्र राजपूत, अतुल ठाकुर, अजय गाड़ा, अर्जुन साहू, आशीष दीवान, चंपू नवरंगे, फागुराम देवांगन, मानसिंग ध्रुव, अहमद रिजवी, राजू सोनी, रशीद तिगाला, रोशन साहू को नियुक्त किया है। संगठन मंत्री के लिए तरुण कंसारी, भुनेश्वर साहू, गिरु साहू बजरंगी कंसारी, विनोद कंडरा, गौतम, विक्रम भोई, शत्रुघ्न हिरवानी, संतोष साहू, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, कल्लू चक्रधारी, सह सचिव टिकेश्वर गिलहरे, शेखर साहू, भोला साहू, श्रीमती रुकमणी साहू, श्रीमती सुलोचना वैष्णव, श्रीमती हेमिन सोनकर, कुमारी सारिका दीवार, श्रीमती उमा जगत, कोषाध्यक्ष सुरेश जगवानी को बनाया है। कार्यकारिणी सदस्य टीकम यादव, रामचंद साहू, रिजवान खान रजा भाटी, कोमल चौधरी, बल्लु देवांगन, गोपी सोनकर, महबूब चांगल आदि को बनाया है। कार्यक्रम में वरिष्ट कांग्रेस नेता रतीराम साहू, पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, शेखर बाफना, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंग, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, पालिका उपाध्यक्ष चतुर जगत, सभापति संध्या राव, एल्डरमेन शाहिद रजा, संतोष विश्वास, अशोक गोलछा, रामरतन निषाद सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे।