गरियाबंद

नदी किनारे बना महिला दशगात्र शेड
12-Jun-2021 7:54 PM
 नदी किनारे बना महिला दशगात्र शेड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 12 जून।
अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू के प्रयास से नवापारा नगर के वार्ड क्रमांक 17 में नदी किनारे महिला दशगात्र शेड का निर्माण किया गया है। वार्डवासियों ने आभार व्यक्त किया है। 
ठंड के मौसम को छोडक़र बरसात एवं गर्मी के दिनों में महिलाओं को होने वाली परेशानी को देखते हुए विधायक धनेंद्र साहू के द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 17 में महिला दशगात्र शेड का निर्माण कराया है। साथ ही साथ आने वाले समय में सोमवारी बाजार एवं नेहरू घाट में भी इसी प्रकार के शेड के प्रस्ताव शासन को भेजे हैं। 

ज्ञात हो कि इसके पूर्व विधायक द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव में लगने वाले बाजार के स्थानों पर भी सभी गांव में बाजार शेड बनवाए हैं। अब उनके द्वारा गांव-गांव में तालाब किनारे दशगात्र शेड का निर्माण कराया जा रहा है नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 17 में बनाए गए दशगात्र शेड के लिए वार्ड वासियों ने उनका आभार व्यक्त किया है। 

विधायक श्री साहू के साथ नगर पालिकाध्यक्ष धनराज मध्यानी, नपा उपाध्यक्ष चतुर जगत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रतीराम साहू, पूर्व नपा उपाध्यक्ष जीत सिंग, पार्षद संध्या राव, अनूप खरे, अजय साहू, मंगराज सोनकर, अजय कोचर, हेमंत साहनी, अर्जुन साहू, जुगाबाई गिलहरे, फागुराम देवांगन, शाहिद रजा, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश सोनकर, निर्माण यादव, महामंत्री राजा चावला, रामकुमार शर्मा, विधायक प्रतिनिधि सहदेव कंसारी, विनोद कंडरा, रामरतन निषाद, अहमद रिजवी, सुरेश जगवानी, सौरभ सोनी, राजू सोनी सहित पालिका के कर्मचारी एवं वार्डवासी उपस्थित थे। 

 


अन्य पोस्ट