गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबन्द, 10 जून। मंगलवार को स्थानीय वेयरहाउस में भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष टिकेन्द्र सिंह की उपस्थिति में गरियाबन्द जिले के सभी वेयर हाउस में हमाल संघ की गठन किया गया, जिसमें गरियाबंद वेयर हाउस इकाई के अध्यक्ष धनराज निषाद व उपाध्यक्ष धनेश्वर धु्रव मनोनीत किया गया।
इसके साथ ही कार्यकारणी का गठन किया गया, जिसमें देवानन्द वर्मा को सचिव दीपक ठाकुर, कार्यकरणी सदस्य सुखेन्द्र चौधरी, सुकेलाल धु्रव, डिगेश्वर दीवान, मोहन चंद्रवंशी, भानुराम, गुलाब धु्रव को सर्वसम्मति से बनाया गया। इकाई छुरा वेयरहाउस हमाल संघ इंटक अध्यक्ष तारा चंद यादव, उपाध्यक्ष रामाधर धु्रव इकाई मैनपुर वेयरहाउस अध्यक्ष धनसिंह धु्रव उपाध्यक्ष डोमार सिंह धु्रव, देवभोग इकाई हमाल संघ अध्यक्ष लोकनाथ मांझी, उपाध्यक्ष घनश्याम यदु को सर्वसम्मति से बनाया गया।
हमाल भाइयों ने एकजुट होकर इंटक की सदस्यता ले कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा व्यक्त कर संगठन को मजबूत बनाने की संकल्प लिया। कार्यक्रम में इंटक प्रदेश अध्यक्ष दीपक दुबे ने सभी नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिला कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश भर के वेयरहाउस कारपोरेशन में कार्यरत समस्त हमाल भाइयों का संगठन बनाया जा रहा है, जिसमें हमाल भाइयों की एकजुटता सराहनीय है। हमाल भाइयो ने कोरोना महामारी में भी राज्य वासियों को बिना रुके बिना थके पीडीएस के चावल लोडिंग अनलोडिंग स्केटिंग कर वितरण समिति तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। हमाल भाइयो द्वारा छत्तीसगढ़ के विकास की रफ्तार रुकने नहीं दिया, जिसके लिए हम सब ऋणी है। हमाल भाइयों के दैनिक स्थिति को लेकर समान काम समान वेतन की मांग शासकीय करण करने, सभी हमाल भाइयों को प्राथमिकता से कोरोना ठीका लगाने एवं कोरोना भत्ता देने सहित अन्य मुद्दों पर जल्द ही प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलकर हमलों की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराएंगे।
हमाल संघ के गठन में इंटक प्रदेशमहामंत्री रजनीश सेठ, असंगठित इंटक महामंत्री पुरषोत्तम बंजारी हमाल संघ प्रदेश संयोजक मुकेश गिलहरे, भोजराम मल्होत्रा, संतोष बरेठ, सुबेलाल धुरु, डिगेश्वर दीवान, सालिकराम राउत, देवीराम निषाद, भुनेश्वर, भोजराम धुरू, लेखराज, मुकेश काश्यप टिकेश्वर कश्यप, धनीराम राम, धुरु, सुरेंद्र सांडिल्य, नागेंद्र चौधरी सहित जिला के सभी वेयरहाउस के हमाल भाई उपस्थित रहे।