गरियाबंद

भाजपा जिला व्यवसायी प्रकोष्ठ गठित
07-Jun-2021 6:38 PM
भाजपा जिला व्यवसायी  प्रकोष्ठ गठित

गरियाबन्द, 7 जून।  भारतीय जनता पार्टी के व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप सिंह  की अनुमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू गरियाबंद के नेतृत्व में जिला संयोजक  रोशन देवांगन द्वारा व्यवसायी प्रकोष्ट भाजपा गरियाबंद जिला हेतु कार्यकारिणी घोषित किया गया है। 

जिसमें सहसंयोजक  शंकर सितलानी छुरा,  गौतम जैन  अमलीपदर,  अजय रोहरा गरियाबंद, मीडिया प्रभारी भूषण साहू  राजिम,सह मीडिया प्रभारी निर्मल चोपड़ा फिंगेश्वर , दिनेश सिन्हा मैनपुर , सोशल मिडिया प्रभारी सुमित पारख गरियाबंद ,गोविंद राम पीपरछेड़ी  बनाए गए। 

कार्यकारणी में महावीर कोसरे फिंगेश्वर, पुरुषोतम साहू फिंगेश्वर, ईश्वर अग्रवाल देवभोग, अनूप गुप्ता गरियाबंद, लोकनाथ सामी राजिम ,महेंद्र मशरा झाखरपारा, मोहन नेताम देवभोग, हरीश साहू पोड़, उत्पल यादव गरियाबंद, मानिकचन्द साहू गोहरापदर की नियुक्ति की गई है। 
 


अन्य पोस्ट