गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 24 मई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व व रायपुर जिला अध्यक्ष अनिमेष बाबी कश्यप के आह्वान पर नवापारा मंडल के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा कांग्रेस टूलकिट एक्सपोस (देशविरोधी कांग्रेसी दस्तावेज) के संदर्भ में किए गए ट्वीट का पूर्ण समर्थन करते है और कांग्रेस के ऊपर विश्व भर में देश की छवि खराब करने का आरोप लगाते हैं। कांग्रेस को अगर हमारे खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करना है तो वह करें, भाजपा का हर कार्यकर्ता कांग्रेस और उनके सीएम को एक स्वर में बोलते है कि भूपेश हमें भी करो गिरफ्तार के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर, बलदेव सिंह हुंदल, मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक विजय गोयल, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दयालु राम, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक अशोक गंगवाल, राजकुमार कंसारी, संजय बंगानी, अनस रिजवी, जनक कंसारी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन, महामंत्री द्वय नीता धीवर, मालती धु्रव, मंडल उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तनु मिश्रा, मंडल महामंत्री द्वय नवल साहू, अखिलेश ठाकुर, किसान मोर्चा जिला मंत्री मनीष देवांगन, आदि भाजपा कार्यकताओ ने अपने घरों पर धरना दिया।