गरियाबंद

गरियाबंद, 25 अप्रैल। कल भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गरियाबन्द मण्डल के सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के विरोध में स्लोगन लिखकर धरना दिया। इस धरना प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया । भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटके ने कहा कि प्रदेश भाजपा संगठन के आह्वान पर भूपेश सरकार के द्वारा इस भीषण महामारी से निपटने व इलाज की लचर व्यवस्था में विफलता के कारण आम जनता के मन में जो भय और भ्रम व्याप्त हो गया है, जिसके लिए प्रदेश की सोयी हुई कांग्रेस की भूपेश सरकार को जगाने कांग्रेस सरकार के खिलाफ शनिवार को दोपहर 2 से 5 बजे तक धरना देकर भारतीय जनता पार्टी मंडल गरियाबंद के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने-अपने घरों के सामने स्लोगन लिखे तख्ती लगाकर मण्डल कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस सरकार का विरोध स्वरूप धरना दिया।