गरियाबंद

सियान सेवा सदन नेचुरल रिलीफ किट वितरित
26-Mar-2021 5:45 PM
सियान सेवा सदन नेचुरल रिलीफ किट वितरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 26 मार्च। 
प्रेरक संस्था गरियाबंद के संस्था प्रमुख  आर.जी.सिन्हा के मार्गदर्शन व हेल्प एज इंडिया एवं  गिव इंडिया के सहयोग से सियान सेवा सदन( वृद्धाश्रम)ग्राम भिलाई जिला गरियाबंद में नेचुरल रिलीफ किट वितरण किया गया।

प्रमुख उद्देश्य सियान जनो को कोरोना बीमारी से लडऩे की क्षमता बढ़ाना व शरीर को पोषक तत्व से मजबूत करना प्रमुख उद्देश्य है। उक्त में नेचुरल रिलीफ किट में आटा 5द्मद्द, चनादाल 1 द्मद्द,  हार्लिक्स 200 ग्राम,घी 200 ग्राम,ओट्स, विटामिन डी है। सियान सेवा सदन के 25 सियान जन एवं ग्राम भिलाई, पाथरमोहदा, कोचवाय, हरदी सेआए 8 सियान को किट वितरण किया गया जिसमे गिव इण्डिया के प्रमुख  रूप से शुभाकर विश्वास, किकशुक साहु इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। सियान सेवा सदन में सभी सियान जनो से उनका हालचाल पूछा जिसमे ब्रिज बाई ध्रुव,दुलारी बाई नायक , अमरीका बाई, घासीराम,भगवती बाई, दैनिक क्रियाकलाप, स्वास्थ्य, खानपान साफ-सफाई  और मनोरंजन से संबंधित सवाल पूछे जिसमें अमरीका बाई अपनी दिनचर्या के बारे में बताया कि सुबह गरम पानी, चाय,  नाश्ता, दोपहर भोजन,शाम को 4 बजे चाय और रात में  भोजन मिलता है। सियान सेवा सदन वृद्धाश्रम में आकर हम सभी स्वस्थसे जीवन बीता रहे हैे। आश्रम परिसर पर प्रत्येक सप्ताह डॉक्टर द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। 

श्री किकशुक साह कोरोना से बचने सावधानियों को विस्तार से जानकारी दिया मास्क लगाना अनिवार्य है। सामाजिक दूरी बनाये रखना,हाथ को साबुन से बार- बार धोना। 
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कोमल साहू, उषा दिवाकर,भानु प्रताप, कौसिल्या दीवान, भूमिका दिवाकर उपस्थित रहे । 
 


अन्य पोस्ट