गरियाबंद

भूपेश सरकार के 2 साल के कार्यकाल में महिला उत्पीडऩ में वृद्धि हुई-बजाज
18-Feb-2021 5:51 PM
भूपेश सरकार के 2 साल के कार्यकाल में महिला उत्पीडऩ में वृद्धि हुई-बजाज

नवापारा भाजपा मंडल की बैठक संपन्न

नवापारा-राजिम, 18 फरवरी। भाजपा मंडल नवापारा की आवश्यक बैठक बुधवार दोपहर नगर के कर्मा माता मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में जिपं रायपुर के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज विशेष रूप से उपस्थित हुए।
श्री बजाज ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार के महज 2 वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश की महिलाओं के साथ उत्पीडऩ की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है, जिसके कारण प्रदेश की हर महिला अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। इसे देखते हुए प्रदेश भाजपा की महिला मोर्चा द्वारा भूपेश सरकार के विरुद्ध शंखनाद करते हुए 20 फरवरी को रायपुर में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इस धरना प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ भाजपा के बड़े-बड़े नेता उपस्थित होकर महिला कार्यकर्ताओं को समर्थन देते हुए मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। प्रदर्शन में भाजपा मंडल नवापारा से भी लगभग 200 महिलाएं पहुंचेंगी। इसके लिए रूपरेखा बना ली गई है और हम सबकी जिम्मेदारी है कि भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन को सफ ल बनाएं।

बैठक में भाजपा मंडल नवापारा के अध्यक्ष उमेश यादव, परदेशी राम साहू, प्रसन्न शर्मा, नवल साहू, प्रेमलाल साहू, व्यासनारायण साहू, बलदेव सिंह हुंदल,  तनु मिश्रा, संजय साहू, मनीष देवांगन, किशन साहू, हितेश मंडई, कैलाश तिवारी, भूपेंद्र सोनी, कैलाश देवांगन, अजीत चौधरी, शशि ठाकुर, संतोषी कंसारी, सरोज साहू, शांति साहू, उमा कंसारी, गुड्डी कंसारी, हर्षा कंसारी, किरण सोनी, रामखिलावन साहू परसदा, गुहाराम साहू, हीरा लाल साहू, शिवकुमार साहू, प्रियेश साहू, मिथलेश साहू, ईश्वर लाल देवांगन, मायाराम साहू, कमलेश कहार, वीरेंद्र साहू, रोहित सेन, रमेश साहू, तुलसी निषाद, डॉक्टर सोनऊराम, धीरज साहू, अनुज राजपूत, सौरभ जैन आदि  कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट