गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबन्द, 15 फरवरी। भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर पंडित उपाध्याय को याद करते हुए उनके छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
नगर के सिविल लाइन स्तिथ सांस्कृतिक भवन में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर विचारक थे। उनके आदर्शों व विचारों पर चलते हुए स्वच्छ राजनीति करें।
आगे कहा कि एकात्म मानववाद जैसे प्रगतिशील विचारधारा के माध्यम से देश को एक नई ऊर्जा मिली है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। श्री चंद्राकर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। अंत्योदय का ध्येय लिए गांव के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाएं पहुंच रही है। उन्होंने भाजपा मंडल एवं समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, जिला मंत्री मिलेश्वरी साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फारूक चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष आसिफ मेमन, पार्षद वंशगोपाल सिन्हा ने भी पंडित उपाध्याय की जीवनी एवं आदर्शों पर अपनी विचार व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री धनंजय नेताम ने किया।
इस मौके पर बलदेवसिंह हुंदल, अजय रोहरा, प्रवीण यादव, , पूरन लाल जगत, पुष्पक देवांगन, रेणुका साहू, गुलेश्वरी ठाकुर, ताकेश्वरी साहू, द्रोपदी नेताम, विष्णु मरकाम, तोरण सागर, रितेश यादव, भागीरथी साहू, त्रिलोक राठौर, दसरू राम सिंहा, संजू साहू, खम्मन सिंह नेताम, कुपेश ध्रुव, विनोद नेताम, दीपक तिवारी, नागेंद्र देवांगन, सालिक राम निषाद सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।