गरियाबंद

बाइक की ठोकर, 2 जख्मी
15-Feb-2021 6:15 PM
बाइक की ठोकर,  2 जख्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबन्द, 15 फरवरी।
बीते रात्रि को दो युवक पैदल दिशा मैदान जाते समय अज्ञात बाइक सवार ने ठोकर मार दिया जिससे दोनों युवक के सिर में चोट आई है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। 

मिली जानकारी अनुसार दोनों युवक अपने नानी के साथ छुरा क्षेत्र से ग्राम तवरबाहरा में लग्न पूजा के लिए आए हुए थे। रविवार रात्रि करीब 9 बजे मनीराम कमर एवं देव कुमार दिशा मैदान जाने निकले थे कि अज्ञात बाइक सवार दोनों युवकों को ठोकर मारते हुए बाइक चालक भाग निकला, वहीं ठोकर मारने से दोनों के सडक़ पर गिरने से सिर में चोट आई है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। सिटी कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना किया जा रहा हैं।
 


अन्य पोस्ट