गरियाबंद
दयालु गाड़ा तीसरी बार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने
03-Jan-2021 8:09 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नवापारा-राजिम, 3 जनवरी। नपा के पूर्व उपाध्यक्ष दयालु गाड़ा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। श्री गाड़ा को तीसरी बार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा में पूर्व संगठन मंत्री राम प्रताप, संगठन मंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिनेष कश्यप की अनुशंसा पर उन्हें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। उनके मनोनयन पर क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे