गरियाबंद
भाजपा किसान मोर्चा प्रभारी का राजिम नगर आगमन आज, भाजपा करेंगे भव्य स्वागत
29-Dec-2020 6:26 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजिम। भाजपा के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा जी को छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के बाद प्रथम राजिम नगर आगमन 30 दिसंबर दोपहर 3 होगा। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक बस स्टैंड में भव्य स्वागत तैयारी में लगे हुए हैं। उक्त जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि एवं रेलवे सलाहकार बोर्ड रायपुर मंडल के सदस्य श्याम अग्रवाल ने बताया कि श्री शर्मा के आगमन को लेकर भाजपा मंडल ने पूरी तैयारी कर ली है। इस अवसर पर श्री अग्रवाल सहित भाजपा राजिम मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, महामंत्री चंदन साहू, धर्मेंद्र धुव ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे