गरियाबंद

बरोण्डा स्कूल : बारहवीं का 88.89 तथा दसवीं का परीक्षा परिणाम 76.92 रहा
09-May-2026 3:56 PM
बरोण्डा स्कूल : बारहवीं का 88.89 तथा  दसवीं का परीक्षा परिणाम 76.92 रहा

छत्तीसगढ़ संवाददाता

राजिम, 9 मई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरोण्डा में कक्षा बारहवीं में पायल निषाद पिता चंद्रहास निषाद ने 90.4 प्रतिशत एवं कक्षा 10वीं में साधना वर्मा पिता पुरुषोत्तम वर्मा 88.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शाला में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

प्राचार्य अशोक कुमार साहू ने बताया कि सत्र के प्रारंभ से ही सभी शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षा की चिंता करते हुए विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत एवं नियमित पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कक्षाओं में नियमित अध्यापन कराया गया, साथ ही गृह कार्य, रिवीजन आदि के कारण छात्रों ने बेहतरीन परिणाम लाया है। कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 76.92 प्रतिशत रहा। दसवीं की परीक्षा में 26 विद्यार्थी सम्मिलित हुए जिनमें से 12 प्रथम श्रेणी 7 द्वितीय श्रेणी,1 तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। 2 छात्र पूरक एवं 4 छात्र अनुत्तीर्ण रहे। वहीं कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 88.89 प्रतिशत रहा। कला संकाय से पायल पिता चंद्रहास ने 90.4 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय से रूपाली पिता अशोक निर्मलकर ने 80.8 फीसदी के साथ विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।  इसी प्रकार वाणिज्य संकाय से उपासना पिता प्यारेलाल साहू ने 79 फीसदी के साथ वाणिज्य संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बारहवीं की परीक्षा में 18 विद्यार्थी सम्मिलित हुए जिनमें से 14 प्रथम श्रेणी, 2 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। 2 छात्रों को पूरक की पात्रता मिली है। छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर संस्था के प्राचार्य अशोक कुमार साहू,वरिष्ठ व्याख्याता तानसेन साहू, विजयमणि वर्मा, परीक्षा प्रभारी अभिषेक गोलछा, सुरेश कुमार देवांगन, एकता वर्मा उत्तम कुमार कुर्रे, शोभना शिंदे, अश्वनी साहू, रेखा शर्मा, मिली घोष, गीता साहू, नरेंद्र कुमार, अमित कुंभकार, व्यायाम शिक्षक जीवनलाल दीवान, कार्यालय सहायक ऋषि कुमार साहू तथा विद्या साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उक्त जानकारी परीक्षा प्रभारी अभिषेक गोलछा ने दी है।


अन्य पोस्ट