गरियाबंद
गोपाल साहू का निधन
15-Apr-2026 7:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजिम, 15 अप्रैल। नगर के गणमान्य नागरिक हीरालाल साहू के जेष्ठ पुत्र गोपाल साहू (57) का 13 अप्रैल रात्रि में हृदयाघात से दु:खद निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से नगर सहित समूचे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। दिवंगत गोपाल साहू का अंतिम संस्कार मुक्तिधाम, राजिम में धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। उनके अंतिम यात्रा में नगर के गणमान्य नागरिकों,सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों,परिजनों एवं बड़ी संख्या में इष्ट-मित्रों ने सहभागिता कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय गोपाल साहू राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू के अग्रज एवं निखिल साहू के पिता थे।ड्ड
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


