गरियाबंद

गांव बस्ती चलो अभियान ग्रामीणों से संवाद
15-Apr-2026 7:44 PM
गांव बस्ती चलो अभियान ग्रामीणों से संवाद

केन्द्र और राज्य सरकार की गिनार्इं उपलब्धियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मैनपुर, 15 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के गांव बस्ती चलो अभियान  अभियान के तहत जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी गोहरापदर मंडल के ग्राम मुचबहाल पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद किया।

इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी तथा हितग्राहियों से मिलकर योजनाओं के लाभ के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों के साथ गांव के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

गुरुनारायण तिवारी ने कहा कि पार्टी संगठन के निर्देश पर कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर योजनाओं की जानकारी लेने और लोगों से संवाद करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है या नहीं, इसकी जानकारी लेना इस अभियान का हिस्सा है।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष मोहना नेताम, तानसिंह मांझी, भोजराज सिन्हा, लम्बोदर साहू, सोभित ध्रुवा, रामेश्वर सिन्हा, नवलकिशोर मांझी, राजेन्द्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट