गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 15 अप्रैल। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भाजपा राजिम मंडल क्षेत्र के ग्राम अरंड में संगोष्ठी कार्यक्रम बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। भाजपा राजिम मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ.भीमराव अंबेडकर ने देश को एक मजबूत संविधान प्रदान कर सभी नागरिकों को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया। उन्होंने शिक्षा को समाज सुधार का सबसे बड़ा माध्यम बताया और हर वर्ग के लोगों को आगे बढऩे का मार्ग दिखाया। बाबा साहेब ने समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया,वह आज भी प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य कर रही है। सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास का मंत्र बाबा साहेब के विचारों से ही प्रेरित है। हमें भी उनके आदर्शों को अपनाते हुए समाज में समरसता और समानता स्थापित करने के लिए कार्य करना चाहिए।
अंत में, मैं यही कहना चाहूंगा कि हम सभी को बाबा साहेब के विचारों को अपने जीवन में उतारना चाहिए और एक सशक्त, समतामूलक और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। इस कार्यक्रम में मंडल महामंत्री रेणुका साहू,उपाध्यक्ष भारत सिन्हा, शकुन साहू,मंत्री राजेश परमार, मीना ध्रुव, किसान मोर्चा अध्यक्ष यथार्थ शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष कांति सोनकर,अनुचित जाती मोर्चा अध्यक्ष रोमन बंजारे,भाजयुमो नेता आशीष पांडे,बदल साहू,मनीषा शर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक मोती साहू, लीकम साहू, बूथ अध्यक्ष दीपक साहू,मनहरन साहू, आनंद राम साहू,गोपीचंद बनर्जी, कल्याण ध्रुव,राजकुमार साहू, हरक राम साहू, लोकेश साहू, नेतराम साहू, रामकुमार साहू, टीकम सेन, रामानंद ध्रुव, नंद कुमार विश्वकर्मा,जितेंद्र आडील,चंद्रशेखर मल्होत्रा,शैलेश मल्होत्रा, मछुआरा प्रकोष्ठ संयोजक तुकाराम तारक,ओमप्रकाश रात्रें,मेघनाथ कुर्रे,किशोर कुमार साहू, उमाशंकर साहू,जगदीश तारक, राजेश्वरी मल्होत्रा,जानकी देवी लहरे , देवकी मल्होत्रा सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।


