गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम,14 अप्रैल। ग्राम डोंगितराई तथा छांटा में श्री रामचरित मानस गान प्रतियोगिता के कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य यशवंत साहू शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मानस गान के समस्त ग्रामवासी को बहुत बहुत बधाई देता हंू, छत्तीसगढ़ के विख्यात मंडली यहां पर आकर पूरे गांव को श्री राम नाम में सराबोर कर रहे है।
उन्होंने कहा कि रामायण का एक एक दोहा एक-एक चौपाई हम सबको जीवन जीने का कला सिखाता है,हम सब इस आयोजन सहयोग कर राम नाम रूपी गंगा में डुबकी लगाकर अपने जीवन को धन्य करे मेरा भी सौभाग्य की इस पुनीत कार्य में मुझे भी शामिल होने का अवसर मिला,इसके लिए मैं आयोजक समिति को धन्यवाद देता हूं। विशेष अतिथि के रूप में चित्रलेखा दीपक तारक जनपद सदस्य ने ग्राम वासियों के मांग पर 5 लाख रुपए के सीसी रोड बनाने की घोषणा किया।
इस अवसर पर गिरधारी साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा ग्रामीण, किशन साहू उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस,चित्रलेखा दीपक तारक जनपद सदस्य, मेहतरु साहू गौटिया,बेदबाई जीवन साहू पूर्व सरपंच,दयाराम साहू,एस कुमार साहू सरपंच छाटा,गोपाल साहू पूर्व सरपंच,मुकुंद साहू,पूर्व सरपंच गुलाब राम,लालजी साहू,कमल नारायण साहू पूर्व सरपंच,डोमन साहू,दशरथ साहू, रूपनारायण साहू,डीकु राम साहू,कृष्ण कुमार साहू,पूजा ध्रुव उपसरपंच, कामता यादव,राधेरमन साहू,श्री राम यादव सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित थे।


