गरियाबंद

धर्म व संस्कृति हमारे लिए सर्वोपरि-देवांगन
14-Apr-2026 2:28 PM
धर्म व संस्कृति हमारे लिए सर्वोपरि-देवांगन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 14 अप्रैल। ग्राम जौन्दी में नवयुवक मित्र मंडली के द्वारा त्रि दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।श्री रामचंद्र जी के जयकारा से पूरा गांव राममय हो गया। मानस गान आयोजन में शामिल हुए

युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन ने सर्वप्रथम ग्रामवासियों के साथ प्रभु श्री राम जी की आरती किए। युवा भाजपा नेता देवांगन ने कहा कि धर्म और संस्कृति हमारे लिए सर्वोपरि  है ,हिंदू धर्म ही विश्व का सर्वश्रेष्ठ धर्म है । हमारे आने वाली पीढ़ी के लिए मानस गान का विशिष्ट महत्व है। प्रभु राम की त्याग, तपस्या व संघर्ष हम सभी लोगों के लिए एक उदाहरण है । भगवान की सच्ची सेवा ही हमारे जीवन का सबसे बड़ा काम है। हमारे जीवन को प्रभु की सेवा में समर्पित करने से हमे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

देवांगन ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम हम सभी के आदर्श हैं तथा हमें अपने जीवन में उनके आदर्शों को उतारना चाहिए। जिस घर में रामायण की प्रति दिन आरती होती है, उस घर पर श्री राम की कृपा सदा बनी रहती है।

प्रभु राम का संपूर्ण जीवन मर्यादित है तथा उनके चरित्र पुरुषोत्तम है। उक्त आयोजन में गांव प्रमुख रंगनाथ साहू, रेवा राम निर्मलकर, गिरधारी लाल साहू,द्विज राम साहू,झड़ी राम ध्रुव,वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व सरपंच टीकम साहू, पूर्व सरपंच टोमन साहू, नवयुवक मित्र मंडली के अनिरुद्ध साहू,तोरण लाल साहू,ओम प्रकाश साहू,श्रवण साहू एवम समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट