गरियाबंद

सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने गांव चलो अभियान - योगिता सिन्हा
14-Apr-2026 2:27 PM
सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने गांव चलो अभियान - योगिता सिन्हा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 14 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला महिला मोर्चा गरियाबंद के तत्वाधान में गांव बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत पाथर मोहदा में जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर ग्रामीणों के साथ संवाद-बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर गरियाबंद भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य योगिता सिन्हा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा पारस ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बिंदु सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामवासियों से साझा की गई। ग्रामीणों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया।

प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष योगिता सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार गांव, गरीब, मजदूर, महिला एवं सभी वर्गों के लिए कार्य करने वाली सरकार है। प्रदेश में महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आर्थिक स्वालंबन एवं गरीबों के सर पर छत मिला है। वनांचल क्षेत्रों में तेंदूपत्ता की खरीदी में प्रति मानक बोरा 1500 रुपए का इजाफा हुआ है। भाजपा पदाधिकारियों ने लाभार्थियों से मिलकर चर्चा की। कार्यक्रम में सुमित पारख, धनराज विश्वकर्मा , भारती साहू , प्रकाश यादव,अनीता यादव,स्निग्ध शर्मा, तारिणी सेन, बबीता सेन, दुलारी साहू, कांति सोनकर मंजरी गुप्ता, सरिता साहू, शशिकला साहू, हर्षा कंसारी प्रियंका सोनी, अर्चना उपाध्याय, सविता गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट