गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 20 फरवरी। प्रदेश भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक मुरलीधर सिन्हा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उस बयान का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि यह एक शिगूफा है और पूर्व मुख्यमंत्री का सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए दिया गया बयान है। उन्होंने कहा कि यह कोरी कल्पना बात है।
श्री सिन्हा ने बताया कि सन 2018 में छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की सरकार धोखे से बन गई थी और अपने पांच साल के कार्यकाल में पाताल से लेकर आकाश तक भ्रष्टाचार में भूपेश सरकार डूबी थी।
पांच साल के कार्यकाल में सत्ता से जाते ही अधिकांश कांग्रेसी नेता या तो जेल में है या बेल है,मौका का नजाकत देखते हुए अधिकारियों ने भी बहती गंगा में हाथ धो लिये जिसमें से कुछ जेल में है अथवा वो भी बेल (जमानत) पर है,यहां तक कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र ने भी लपेटना नहीं छोड़ा जो अभी जमानत में है और कोर्ट कचहरी का परिक्रमा करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा में नीयत,नेता और नेतृत्व कमी नहीं है,विश्व में अपने नेतृत्व से डंका बजाने वाले पीएम नरेन्द्र मोदी एवं कुशल रणनीतिकार केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह,अलोकप्रिय नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भाजपा में आने का ऑफर कैसे दे सकते हैं ? मुरलीधर सिन्हा ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल के द्वारा सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए दिया गया बयान है,यह एक भूपेश बघेल द्वारा छोड़ा गया शिगूफा है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सचिवालय में रही राज्य प्रशासनिक अधिकारी सौम्या चौरसिया ने अकूत संपत्ति अर्जित कर ली थी जो भूपेश सरकार के जाते ही घोटाला का उजागर हुआ और जेल की हवा खाने से बच नहीं पाई, जांच एजेंसियां आय से अधिक अर्जित संपत्ति को अटैच कर ली है।


