गरियाबंद

सेवा,समरसता और समर्पण का विराट उदाहरण बना राजिम माता भोग भंडारा
16-Feb-2026 4:06 PM
सेवा,समरसता और समर्पण का विराट उदाहरण बना राजिम माता भोग भंडारा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 16 फरवरी। राजिम भक्तिन माता समिति द्वारा आयोजित भोग भंडारा सेवा, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था का अनुपम उदाहरण बनकर सामने आया। 01 फरवरी माघी पूर्णिमा से 15 फरवरी महाशिवरात्रि तक निरंतर चले इस भोग भंडारे में मेले में आए लाखों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की तथा एक से अधिक लाख भक्तों ने भरपेट भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

यह भोग भंडारा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के मार्गदर्शन में समिति के संरक्षक भुनेश्वर साहू के संरक्षण में तथा समिति के अध्यक्ष लाला साहू के सशक्त नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पूरे 15 दिनों तक यह आयोजन सेवा,सहयोग और समर्पण की भावना के साथ संचालित रहा, जिसमें साहू समाज के साथ-साथ सर्व समाज का उल्लेखनीय योगदान रहा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर राजिम कुंभ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान हेतु लाखों श्रद्धालु पहुंचे।

इसी अवसर पर राजिम भक्तिन माता भोग भंडारा स्थल पर श्री राजीव लोचन ट्रस्ट कमेटी के सहयोग से विशेष भोग भंडारे का आयोजन किया गया,जिसमें 10 हजार से अधिक श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। आज के भोग भंडारे के मुख्य अतिथि श्री राजीव लोचन ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास रहे। विशिष्ट अतिथियों में राजिम भक्तिन माता समिति के मार्गदर्शक भुनेश्वर साहू, कृषि वैज्ञानिक डॉ.नारायण साहू, पंडित घनश्याम साहू, ट्रस्ट कमेटी के उपाध्यक्ष गोवर्धन डागा,मंत्री अनिल तिवारी,सदस्य राघोबा महाडिक, प्रबंधक पुरुषोत्तम मिश्रा उपस्थित रहे। साथ ही बस्तर वनांचल जिला साहू संघ कोंडागांव के अध्यक्ष राजेश साहू, महासचिव अशोक साहू एवं अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी विशेष रूप से शामिल हुए। भोग भंडारे की शुरुआत अतिथियों द्वारा भगवान श्री राजीव लोचन एवं राजिम भक्तिन माता की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ की गई। आज का भोग भंडारा क्षेत्र के प्रसिद्ध वैद्य ओमप्रकाश साहू द्वारा अपने बड़े पिताजी स्वर्गीय पुरुषोत्तम साहू की स्मृति में तथा  युवा नेता पंकज पठारी का भी विशेष सहयोग रहा। इसके अतिरिक्त भोग भंडारे में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालु भक्तों के नाम से आज का यह आयोजन समर्पित किया गया। मुख्य अतिथि महंत रामसुंदर दास ने अपने संबोधन में कहा कि राजिम भक्तिन माता समिति द्वारा कुंभ मेला में विगत 15 दिनों से निरंतर किया जा रहा यह सेवा कार्य अत्यंत सराहनीय, प्रशंसनीय और अनुकरणीय है। यह भोग भंडारा छोटे स्वरूप से प्रारंभ होकर आज वटवृक्ष का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि जगन्नाथ के प्रसाद जगत पसारे हाथ-इसी भावना के साथ यहां श्रद्धालुओं को ससम्मान थाली में बैठाकर भोजन कराया जा रहा है, जो वास्तव में पुण्य का कार्य है। भोग भंडारे में समिति के अध्यक्ष लाला साहू, उपाध्यक्ष नूतन साहू, आलोक साहू,महामंत्री रामकुमार साहू, बलराम साहू,श्याम साहू, संगठन मंत्री डिगेश्वर साहू, विष्णु साहू, डॉ.ओंकार साहू,तरुण साहू, राजू साहू,भवानी शंकर साहू, चोवाराम साहू,नंदकुमार साहू, समाजसेवी चमनलाल साहू,सुनीति साहू,चौकी साहू,गीता साहू,पार्षद बलराम यादव,तुषार साहू,भारती साहू सहित सिद्ध मनोकामना जन्मोत्सव वाले हनुमान मंदिर समिति के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट