गरियाबंद

फंद पर लटके मिला युवक का शव
16-May-2025 3:35 PM
फंद पर लटके मिला युवक का शव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम/छुरा, 16 मई। छुरा क्षेत्र में एक युवक की लाश फंदे पर लटकी मिली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ोजानकारी के अनुसार छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जुनवानी निवासी 25 वर्षीय विनोद कुमार गौली की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात वह अपने खेत में हार्वेस्टर मशीन के जरिए धान की कटाई कर रहा था। गुरुवार की सुबह 3 बजे वह काम खत्म कर घर लौटा। सुबह उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला। घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। गांव का माहौल मातम में बदल गया।

 

घटना सूचना मिलते ही छुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट