गरियाबंद

गौ ग्राम जन जागरण अभियान, निकाली शोभायात्रा
14-May-2025 3:16 PM
गौ ग्राम जन जागरण अभियान, निकाली शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 14 मई। मंगलवार को नगर के प्राचीन श्री गोपाल गौशाला नवापारा के तत्वावधान में गौ ग्राम जन जागरण अभियान यात्रा के तहत गौ माता की शोभायात्रा निकाली गई।

 यह शोभायात्रा नवापारा गौशाला से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों, सदर रोड, बस स्टैंड, गंज रोड, गांधी चौक से होते हुए गौशाला में समाप्त हुआ। इस दौरान गौ संरक्षण, संवर्धन हेतु जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम में महंत उमेशानंद गिरी महाराज, डॉ. राजेंद्र गादिया, गोपाल यादव, राजू काबरा, चंदू कंसारी, नपा अध्यक्ष श्रीमती ओमकुमारी संजय साहू, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र बल्लू सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, रूपेंद्र चंद्राकर, होरीलाल साहू, मेघनाथ साहू, श्रीमती योगिता सिन्हा, माया राम साहू, जीवन सेन, डॉ. वर्मा, डॉ. ओगरे, डॉ. अग्रहरि, सुंदर सिंह ठाकुर, पूरन साहू, डॉ. चौहान, संतोष मखीजा, मोहन गोविंद, अग्रवाल, महेश निषाद, प्रतीक शर्मा, गणेश साहू, डहरू साहू, डोमन विप्रे, मंगल सेन, प्रफुल्ल दुबे, मुन्ना यादव, श्रीकृष्ण शारडा, प्रकाश प्रजापति, गोवर्धन कंसारी सहित बड़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट