गरियाबंद

खाद्य आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप शर्मा विभिन्न कार्यक्रम में हुए शामिल
20-Apr-2025 3:44 PM
खाद्य आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप शर्मा विभिन्न कार्यक्रम में हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 20 अप्रैल।
राज्य खाद्य आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप शर्मा राजिम विधानसभा में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। श्री शर्मा फिंगेश्वर मंडल पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। फिंगेश्वर में भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवनंदन श्रीवास के आकस्मिक निधन पर उनके घर निवास जाकर शोकाकुल परिवार के प्रति ढांढस बंधाया।

इस दौरान वरिष्ठ नेता भागवत हरित, मंडल के अध्यक्ष श्रीमती मंजूलता हरित, महामंत्री मिंजून साहू, सहदेव सोनी, पदमा यदु, श्रीमती शर्मा, दीपक पोद्दार, सहकारी समिति फिंगेश्वर के अध्यक्ष अश्वनी विश्वकर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अशोक साहू, युवा मोर्चा के महामंत्री वैभव सोनी, एचएल साहू, भुवनेश्वर साहू, रवि साहू, पोषण साहू, अश्वनी साहू मौजूद थे। वहीं जामगांव पहुंचने पर श्री शर्मा को भाजपाईयों ने शानदार स्वागत किया। इस दौरान दशरथ सिन्हा, अरुण सिन्हा, लालाराम साहू, शिवराम सिन्हा, नरसिंह सिन्हा, विनीत उपाध्याय, उमराव सिन्हा, मुकेश ध्रुव, लालता ध्रुव, यशवंत साहू, हेमलाल सिन्हा, पप्पू, सुखी राम दीवान, द्वारिका साहू, मुरारी पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट