गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 13 अप्रैल। त्रिदिवसीय मानस यज्ञ ग्राम टेका में आयोजित कार्यक्रम में छग गृह भण्डार निगम के अध्यक्ष बनने के पश्चात पहली बार अपने जन्मभूमि में पधारे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि छग भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू की अध्यक्षता, अध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर इन्द्राणी नेहरू साहू एवं विशेष अतिथि सभापति जनपद पंचायत फिंगेश्वर नीतू चित्रसेन साहू, सरपंच गंगा प्रसाद भारद्वाज उप सरपंच बुधारु राम साहू, दुर्गा सिंह ठाकुर अध्यक्ष ग्राम विकास समिति टेका एवं पदाधिकारी गण पूर्व जनपद सदस्य होरी लाल साहू, पूर्व सरपंच शिव प्रसाद साहू, पूर्व उपसरपंच भूषण लाल साहू, एच एल साहू,सेवा निवृत प्राचार्य जालम साहू,पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत जेंजरा डॉ दिलीप साहू, शोभा राम साहू शिक्षक, राम कुमार साहू शिक्षक,संतोष कुमार साहू संकुल समन्वयक एवं ग्राम वासियो की गरिमामयी उपस्थिती रहा।
छग गृह भण्डार निगम के अध्यक्ष बनने के पश्चात पहली बार अपने जन्मभूमि में पधारे। ग्रामवासियों ने बजे गाजे के साथ भव्य स्वागत किए। श्री साहू ने कहा सबसे पहले पंच पद से राजनीतिक सफर का शुरुवात किया फिर विधायक दो बार सांसद और फिर अध्यक्ष पद की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। ये मेरे जन्मभूमि टेका, मेरे माता-पिता के संस्कार और आप सभी का आशीर्वाद है। मुझे जो दायित्व मिला उसका ईमानदारी से निर्वहन किया। आज भगवान हनुमानजी का जन्मोत्सव है हम सभी के ऊपर प्रभु श्रीरामजी की कृपा बनी रहे।
कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार साहू सचिव ने किया।