गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 11 अप्रैल। अभनपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत उल्बा में नरेगा कार्य बहुर्बंद तालाब में अमृत सरोवर निर्माण का कार्य गति पर है। सरपंच नेहरू लाल साहू ने कार्य कर रहे लोगों के बीच अपना जन्म दिन केक काट कर मनाया। लोगों ने जन्मदिन के अवसर पर बधाई प्रेषित किया।
श्री साहू ने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश और दुनिया को विकसित करने का कार्य देश के मजदूर वर्ग के कंधों पर है। वह चट्टान तक के सीना फाडक़र विकास का एक नया अध्याय लिखता है। जिससे दुनिया का चौमुखी विकास संभव हो पता है।
विश्व के निर्माण में मजदूरों का अहम स्थान है। इस दौरान उपसरपंच सुशीला सोनवानी, अंबिका कोसले, किरण यादव, रुक्मणी राठी, ओमेश्वरी तारक, गायत्री तारक, चंद्रबली भारद्वाज, लकेश यादव, बृजेश पांडे, पप्पू ध्रुव, सोनिया कोसले, दिनेश्वरी साहू, दशमत साहू, कोमल पांडे, भारत धृतलहरे, चौतराम, सपहा, दमयंतीन साहू, अनीता पांडे, राजेश तारक, तेज राम साहू, प्रमुख रूप से उपस्थित थे।