गरियाबंद
सीएम से चंदूलाल साहू ने मुलाकात कर जताया आभार
04-Apr-2025 10:17 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 4 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं महासमुंद लोकसभा के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू को छत्तीसगढ़ सरकार के राज्य भंडार गृह निगम अध्यक्ष बनाए जाने पर श्री साहू शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंटकर अपने नवीन जिम्मेदारी पर आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर राजिम भाजपा मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू,जितेंद्र पेंदरिया, युवराज साहू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे